सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने बंजार के हाट में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने बंजार के हाट में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने बंजार के हाट में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Published:

बंजार (कुल्लू)

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित 'सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा' टीम द्वारा मंगलवार को जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाट में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस विशेष चिकित्सा शिविर का संचालन डॉ. ऊनीषा भोपाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर-द्वार पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

विधायक सुरेंद्र शौरी रहे विशेष रूप से मौजूद, ग्रामीणों का बढ़ाया उत्साह

इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान बंजार के स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने शिविर में पहुंचकर जहां एक ओर स्वास्थ्य टीम के प्रयासों को सराहा और स्थानीय ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने स्वयं भी लाइन में लगकर अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाई।

विधायक ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में इस तरह के मोबाइल हेल्थ कैंप संजीवनी साबित हो रहे हैं।

53 मरीजों की हुई ओपीडी, टेस्ट और दवाइयां भी दी गईं बिल्कुल मुफ्त

शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों की सलाह पर मरीजों के विभिन्न जरूरी ब्लड टेस्ट और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, साथ ही पात्र व जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

स्त्री रोग और ऑर्थो के आए सर्वाधिक मामले, ये रही डॉक्टरों की टीम

शिविर में दर्ज किए गए रोगवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक स्त्री रोग संबंधी 19 मामले सामने आए। इसके अलावा अस्थि रोग (ऑर्थो) के 6, उच्च रक्तचाप (एचटीएन) के 4, मधुमेह (डायबिटीज) के 2 तथा अन्य सामान्य बीमारियों के 22 मामले दर्ज किए गए।

इस राहतकारी स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. ऊनीषा भोपाल के साथ फार्मासिस्ट कुसुम शर्मा, लैब तकनीशियन स्नेहा कैस्था और पायलट शिव ठाकुर ने अपनी सेवाएं प्रदान कर सराहनीय भूमिका निभाई। स्थानीय पंचायत और ग्रामीणों ने इस निःशुल्क सेवा के लिए सांसद अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें