52 वर्षों का इंतज़ार खत्म, पड्डल मैदान में देवी-देवताओं को मिला सम्मानजनक स्थान

52 वर्षों का इंतज़ार खत्म, पड्डल मैदान में देवी-देवताओं को मिला सम्मानजनक स्थान
52 वर्षों का इंतज़ार खत्म, पड्डल मैदान में देवी-देवताओं को मिला सम्मानजनक स्थान

Published:

मंडी

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 52 वर्षों बाद पड्डल मैदान में देवी-देवताओं के बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था हो पाई है। देव समाज की मांग पर इस बार मंडी जिला प्रशासन ने एक अनुपम पहल करते हुए देवी-देवताओं के बैठने के लिए स्थाई व्यवस्था कर दी है।

छोटी काशी मंडी का अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव जो देव आस्था और विश्वास का एक अदभुत महाकुंभ है। पहले यह देव महाकुंभ मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर होता था लेकिन वर्ष 1973 के बाद इसे पड्डल मैदान में आयोजित किया जाने लगा। लेकिन पड्डल मैदान में कभी भी देवी-देवताओं के बैठने की स्थाई व्यवस्था नहीं हो पाई। देव समाज लंबे समय से इस मांग को उठा रहा था।

लेकिन इस बार देव समाज की यह मांग जिला प्रशासन ने पूरी कर दी है। पड्डल मैदान के दायरे में बनी सीढ़ियों पर देवी-देवताओं के बैठने की स्थाई व्यवस्था कर दी गई है। सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने बताया कि 52 वर्षों बाद यह स्थाई व्यवस्था हो पाई है और इस व्यवस्था को देव समाज के साथ कई बार मंत्रणा करने के बाद ही अंतिम

स्वरूप दिया गया है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार भी जताया।

बता दें कि इस बार देवी-देवताओं को पहली बार पगोडा शैली में बने अस्थाई तम्बूओं के नीचे बैठाया गया है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि देव दर्शनों के लिए एक देव भ्रमण श्रृंखला बनाई गई है जिसके माध्यम से लोग आसानी से अपने अराध्य देवी-देवताओं के दर्शन कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन के पास देव समाज की यह मांग लंबे समय से थी और इस बार इसे देव समाज की अनुमति के बाद मूर्त रूप दे दिया गया है।

वहीं, देव समाज से जुड़े लोग भी प्रशासन की इस व्यवस्था से खासे खुश नजर आ रहे हैं। देव माहूंनाग के पुजारी दीनानाथ और देवी वाया की गुशैण के गुर मान चंद ने बताया कि इस बार देवी-देवताओं को सम्मानजनक ढंग से बैठाने का प्रबंध किया गया है, जोकि प्रशंसनीय बात है। इससे देव समाज में खुशी का माहौल है।

वहीं, श्रद्धालु भी इस नई व्यवस्था से खासे खुश नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु दीपक शर्मा और कैप्टन कर्म सिंह ने बताया कि देवी-देवताओं के बैठने की जो व्यवस्था की गई है वो तो सराहनीय है ही लेकिन दर्शनों के लिए जो रास्ते का निर्माण किया गया है, उससे बड़ी आसानी से दर्शन हो पा रहे हैं। इन्होंने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया।

बता दें कि इस महोत्सव में मंडी जनपद के 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाता है जिसमें से 190 के करीब देवी-देवता हर बार इसमें शिरकत करने आते हैं। हर बार प्रशासन की तरफ से मेले में कुछ न कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है, ताकि देव समाज और लोगों को बेहतरीन सुविधा दी जा सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें