काहुली और नगाड़ों की गूँज के साथ निकले बड़ा देव कमरूनाग, 'शुतुद्री वंदन' की भूमि से राज माधोराय की नगरी तक का सफर शुरू

Published:

मंडी

मंडी जनपद के आराध्य और जन-आस्था के केंद्र बड़ा देव कमरूनाग जी ने आज शुक्रवार को पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 के लिए अपनी यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। कमरू घाटी के गोत गांव स्थित भंडार से देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच जैसे ही देवता का 'सूरज पख्खा' बाहर निकला, पूरी घाटी जयकारों से गुंजायमान हो उठी।

सुबह प्रस्थान के बाद देवता का स्वरूप सबसे पहले धंग्यारा गलू स्थित परता स्थल (थोड़ा) पर पहुंचा। यहाँ कुछ समय के विश्राम के दौरान आसपास के क्षेत्रों से आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और बड़ा देव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवता की रवानगी का दृश्य अत्यंत मनमोहक था। परंपरा के अनुसार चार काहुली, रियासतकालीन नगाड़ा, ढोल और धांस की मधुर स्वर लहरियों के साथ कारवां आगे बढ़ा। पुजारी बोधराज ठाकुर, कटवाल चेत राम ठाकुर और पूर्व गूर सहित कुल 28 देवलू देवता के साथ पैदल यात्रा पर हैं। यात्रा की संवेदनशीलता और महत्ता को देखते हुए पुलिस बल और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी दल के साथ चल रहे हैं।

पुजारी बोधराज ठाकुर ने बताया कि देवता का स्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों को दर्शन देते हुए 9 दिन की पैदल यात्रा पूरी करेगा। 13 फरवरी मंडी शहर के पास गुटकर में भक्त के घर रात्रि ठहराव।

14 फरवरी मंडी के प्रवेश द्वार पुलघराट पर प्रशासन और सर्व देवता कमेटी द्वारा भव्य स्वागत। पुलघराट से सीधे राजमहल स्थित राज माधोराय मंदिर में महामिलन होगा, जहाँ उपायुक्त मंडी (अपूर्व देवगन) और राज परिवार देवता की अगवानी करेंगे।

राज माधोराय से मिलने के बाद, बड़ा देव कमरूनाग सीधे टारना स्थित माता श्यामा काली मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। मान्यता है कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के असली कारज (धार्मिक कार्य) बड़ा देव के मंडी पहुँचने पर ही शुरू होते हैं। वे पूरे सात दिन टारना पहाड़ी पर विराजमान रहकर भक्तों को दर्शन देंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी के लंबित बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल के लिए बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अगले 20 वर्षों...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सम्मू गांव में इस त्योहार को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखता। ग्रामीणों के अनुस...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी बिजली हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फै...

पूरा पढ़ें (Read More) →
पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही पारंपरिक लोक परंपरा ‘हुशू’ का आयोजन आज संपन्न होगा। दुर्गा अष्टमी की रात से शुरू होकर दीपावली से एक दिन पह...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्ष...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें