कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर जानलेवा स्टंट: चलती कार की खिड़की से लटककर पी रहे थे बीयर

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर जानलेवा स्टंट: चलती कार की खिड़की से लटककर पी रहे थे बीयर
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर जानलेवा स्टंट: चलती कार की खिड़की से लटककर पी रहे थे बीयर

Published:

मंडी I

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमने आने वाले कुछ पर्यटक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला कीरतपुर-मनाली फोरलेन का है, जहां बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच चलती कार में हुड़दंग मचाते युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि खुलेआम शराब का सेवन कर सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती दे रहे हैं।

खिड़की से बाहर निकलकर पी बीयर

घटना 2 मई की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में हरियाणा नंबर की एक कार (HR26FY 9792) तेज रफ्तार में जाती दिख रही है। कार की खिड़कियों से दो युवक आधा शरीर बाहर निकालकर स्टंट कर रहे हैं और उनके हाथ में बीयर की बोतलें हैं।

करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में युवक लापरवाही की हदें पार करते हुए बीयर पीने के बाद खाली बोतल को सड़क पर ही फेंकते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पीछे चल रहे अन्य वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया था।

पीछे चल रही गाड़ी ने बनाया वीडियो

इस पूरी घटना को कार के पीछे चल रहे अन्य यात्रियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक हिमाचल के शांत वातावरण को खराब कर रहे हैं और इस तरह की हरकतों से आए दिन फोरलेन पर हादसों का डर बना रहता है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों और अन्य वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो और गाड़ी के नंबर के आधार पर इन हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का तर्क है कि भारी चालान और सख्त सजा ही ऐसे 'स्टंटबाज' पर्यटकों पर अंकुश लगा सकती है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने की हिम्मत न करे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,200 नए जेबीटी शिक्षक, CM की मंजूरी के लिए भेजी फाइल

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,200 नए जेबीटी शिक्षक, CM की मंजूरी के लिए भेजी फाइल

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 1,200 नए जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग ने नियुक्तियों की अंतिम मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री को...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हिमाचल में जिलों, तहसीलों और विकास खंडों का होगा पुनर्गठन, आयोग ने शुरू की प्रक्रिया

हिमाचल में जिलों, तहसीलों और विकास खंडों का होगा पुनर्गठन, आयोग ने शुरू की प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और विकास खंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को शिमला में गठित आयोग की पहली बैठक हुई। पुनर्गठन ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दिवाली पर हिमाचल के लिए HRTC की 132 अतिरिक्त बसें, 8 नवंबर शाम 5 बजे से बंद रहेंगी लोकल बस सेवाएं

दिवाली पर हिमाचल के लिए HRTC की 132 अतिरिक्त बसें, 8 नवंबर शाम 5 बजे से बंद रहेंगी लोकल बस सेवाएं

दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए HRTC दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के लिए 132 अतिरिक्त बसें चलाएगा। वहीं, 8 नवंबर शाम 5 बजे से 9 नवंब...

पूरा पढ़ें (Read More) →
घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें