हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,200 नए जेबीटी शिक्षक, CM की मंजूरी के लिए भेजी फाइल

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,200 नए जेबीटी शिक्षक, CM की मंजूरी के लिए भेजी फाइल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,200 नए जेबीटी शिक्षक, CM की मंजूरी के लिए भेजी फाइल

Published:

600 शिक्षक CBSE और 600 हिमाचल बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में होंगे नियुक्त, चयन आयोग ने घोषित किया परिणाम; प्रदेश में जेबीटी के 5,984 पद अब भी खाली

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश के स्कूलों को जल्द ही 1,200 नए जेबीटी शिक्षक मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग ने नियुक्तियों की अंतिम मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रस्तावित नियुक्तियों में 600 शिक्षक सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में और 600 शिक्षक हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में तैनात किए जाएंगे। इन नियुक्तियों से उन स्कूलों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

20 या इससे अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षकों की तैनाती का फार्मूला भी तय कर लिया है। विभाग के अनुसार, 20 या इससे अधिक विद्यार्थियों वाले सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें दूरदराज और जरूरतमंद क्षेत्रों के स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वहां शिक्षकों की कमी दूर की जा सके।

राज्य चयन आयोग ने घोषित किया परिणाम

शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 1,200 पद भरने का मामला राज्य चयन आयोग को भेजा था। आयोग ने चयन प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित कर दिया है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की फाइल स्कूल शिक्षा निदेशालय को भेजी गई। निदेशालय ने नियुक्तियों का प्रस्ताव तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है।

प्रदेश में जेबीटी के 5,984 पद अब भी खाली

हिमाचल प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों के कुल 20,116 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 14,132 पद भरे हुए हैं, जबकि 5,984 पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में 1,200 नए शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी तरह दूर नहीं होगी।

शिक्षा विभाग रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की तैयारी कर रहा है। वहीं, स्कूलों के बंद होने और विलय के बाद सरप्लस हुए शिक्षकों को जरूरत के अनुसार आसपास के स्कूलों में भेजा जा रहा है। विभाग युक्तीकरण के माध्यम से उपलब्ध शिक्षकों का बेहतर इस्तेमाल कर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकने का प्रयास कर रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि जेबीटी के 1,200 पद भरने का मामला सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जेबीटी का जिला कैडर होने के कारण नियुक्तियां संबंधित जिला उपनिदेशकों के माध्यम से की जाएंगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

हिमाचल में जिलों, तहसीलों और विकास खंडों का होगा पुनर्गठन, आयोग ने शुरू की प्रक्रिया

हिमाचल में जिलों, तहसीलों और विकास खंडों का होगा पुनर्गठन, आयोग ने शुरू की प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और विकास खंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को शिमला में गठित आयोग की पहली बैठक हुई। पुनर्गठन ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दिवाली पर हिमाचल के लिए HRTC की 132 अतिरिक्त बसें, 8 नवंबर शाम 5 बजे से बंद रहेंगी लोकल बस सेवाएं

दिवाली पर हिमाचल के लिए HRTC की 132 अतिरिक्त बसें, 8 नवंबर शाम 5 बजे से बंद रहेंगी लोकल बस सेवाएं

दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए HRTC दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के लिए 132 अतिरिक्त बसें चलाएगा। वहीं, 8 नवंबर शाम 5 बजे से 9 नवंब...

पूरा पढ़ें (Read More) →
घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें