लडभड़ोल में बदहाल सड़क बनी हादसे का कारण, सनाहाली-झुलगण मार्ग पर कार पलटी; चार लोग घायल

लडभड़ोल में बदहाल सड़क बनी हादसे का कारण, सनाहाली-झुलगण मार्ग पर कार पलटी; चार लोग घायल
लडभड़ोल में बदहाल सड़क बनी हादसे का कारण, सनाहाली-झुलगण मार्ग पर कार पलटी; चार लोग घायल

Published:

खद्दर पंचायत के उपप्रधान ने लोक निर्माण विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सड़क की मरम्मत

क्षेत्र की खद्दर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सनाहाली-झुलगण संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर पड़े बड़े पत्थरों और गहरे गड्ढों के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार पलट गई।

108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाए घायल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

सड़क की खराब हालत पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सनाहाली-झुलगण संपर्क मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और पत्थर पड़े हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसों का खतरा बना हुआ है।

उपप्रधान ने PWD पर लगाए लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद खद्दर पंचायत के उपप्रधान रोहित शर्मा ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों से लगातार जेई और एसडीओ को सड़क की मरम्मत के लिए सूचित किया जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क की हालत सुधारी जाती तो इस तरह के हादसों को रोका जा सकता था।

सड़क सुधार की मांग तेज

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें