अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मां की मौत, बेटा घायल; मन्नत पूरी करने जा रहा था परिवार

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मां की मौत, बेटा घायल; मन्नत पूरी करने जा रहा था परिवार
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मां की मौत, बेटा घायल; मन्नत पूरी करने जा रहा था परिवार

Published:

कांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। वीरवार दोपहर पक्का टियाला में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है।

मन्नत चढ़ाने जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, थोड़ा भलूंन निवासी संजीव कुमार अपनी माता रानी देवी, बेटी अमायरा और बेटे समर के साथ कार में सवार होकर पठानकोट के पास एक धार्मिक स्थल पर मन्नत चढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कंडवाल के पक्का टियाला पहुंची, अचानक वाहन से नियंत्रण खो गया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में संजीव कुमार की टांग में फ्रैक्चर आया है और उनका उपचार जारी है। गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें