जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू को घेरा; बोले- "1100 करोड़ से 100 करोड़ पर कैसे आए मुख्यमंत्री?"

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू को घेरा; बोले- "1100 करोड़ से 100 करोड़ पर कैसे आए मुख्यमंत्री?"
जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू को घेरा; बोले- "1100 करोड़ से 100 करोड़ पर कैसे आए मुख्यमंत्री?"

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में 'हिमकेयर' (HIMCARE) स्वास्थ्य योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के '100 करोड़ के घोटाले' वाले बयान पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की नीयत और आंकड़ों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं और एक जनहितैषी योजना को बंद करने की साजिश रच रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने बयानों में खुद ही उलझ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा मुख्यमंत्री ने पहले सदन में 1100 करोड़ के घोटाले की बात कही थी, लेकिन आज अपनी गलती सुधारते हुए इसे 100 करोड़ का 'संभावित' घोटाला बता रहे हैं। यह विरोधाभास दर्शाता है कि सरकार के पास कोई ठोस तथ्य नहीं हैं।

जयराम ठाकुर ने योजना का बचाव करते हुए कहा कि हिमकेयर को 'आयुष्मान भारत' की तर्ज पर उन लोगों के लिए शुरू किया गया था, जो केंद्र की योजना के दायरे में नहीं आते थे।

पहले गरीब बीमारी के इलाज के लिए जमीन गिरवी रखने या उधार लेने पर मजबूर थे, जिसे इस योजना ने खत्म किया। जयराम ने बताया कि योजना पर कुल 972 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यदि वार्षिक औसत 200 करोड़ भी माना जाए, तो तीन साल में 600 करोड़ का खर्च स्वाभाविक है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर खर्च बढ़ा है, तो क्या यह महंगी दवाइयों की खरीद के कारण है? इसकी जांच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आदेश दिए जाने पर जयराम ठाकुर ने बड़ी मांग रखी है। हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। ऑडिट केवल पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल का ही नहीं, बल्कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के पिछले 3 वर्षों का भी होना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते इस योजना को बदनाम कर रही है ताकि इसे बंद किया जा सके, जिससे प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों को नुकसान होगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें