आईटीआई सोलन में विश्व पर्यावरण दिवस की धूम, प्रधानाचार्या नवीन कुमारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published:

सोलन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के प्रशिक्षुओं और स्टाफ सदस्यों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी तय करना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण सुधार के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने और समाज को इसके प्रति प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान की प्रधानाचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल किसी एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि हम सभी की दैनिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने युवा प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए उनसे अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन करने और अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान आयोजित परिचर्चा में 'जल, जंगल और जमीन' के महत्व पर विस्तार से बात की गई और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। संस्थान प्रबंधन ने प्रतिबद्धता जताई कि युवा पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

इस मौके पर संस्थान के स्टाफ सदस्य पुनीत पाठक, नरेंद्र कुमार, सनी कुमार, अनिल कुमार, अमित परिहार, रमेश शर्मा, पवन भाटिया, रेनू वर्मा, हेमलता भरद्वाज और शिष्टा पराशर मुख्य रूप से मौजूद रहे. इसके साथ ही, सामाजिक संस्था 'शिक्षा क्रांति' के प्रतिनिधि सत्यम ने भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत कर पर्यावरण जागरूकता अभियान में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें