आईटीआई सोलन में एक्टिव क्लोदिंग का कैंपस इंटरव्यू, 50 प्रशिक्षार्थियों का हुआ चयन

आईटीआई सोलन में एक्टिव क्लोदिंग का कैंपस इंटरव्यू, 50 प्रशिक्षार्थियों का हुआ चयन
आईटीआई सोलन में एक्टिव क्लोदिंग का कैंपस इंटरव्यू, 50 प्रशिक्षार्थियों का हुआ चयन

Published:

सोलन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में बुधवार को एक्टिव क्लोदिंग प्राइवेट लिमिटेड, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) द्वारा टेलरिंग एवं फ्लैट निट ऑपरेटर पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई सोलन, आईटीआई कसौली तथा वर्टेक्स प्राइवेट आईटीआई सोलन के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साक्षात्कार में मुख्य रूप से सिलाई प्रौद्योगिकी (सेविंग टेक्नोलॉजी), आईटी, सीओपीए तथा आईटी एंड सीएसएम व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹14,383 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी पहले तीन माह तक निःशुल्क आवास सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी।

साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन कंपनी के एचआर हेड राजीव खन्ना एवं प्रोग्रामिंग हेड गुरप्रीत कौर ने किया। चयन प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

कैंपस इंटरव्यू के दौरान कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें 42 प्रशिक्षार्थी आईटीआई सोलन तथा 8 प्रशिक्षार्थी आईटीआई कसौली से चयनित हुए।

इस प्लेसमेंट अभियान का सफल आयोजन संस्थान की प्रधानाचार्या ई. नवीन कुमारी, ग्रुप इंस्ट्रक्टर एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी अनिल ठाकुर तथा प्लेसमेंट सेल सदस्य प्रतीक सेलोपाल के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया।

प्रधानाचार्या ई. नवीन कुमारी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें