बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर से 6.17 ग्राम चिट्टा और ₹2.19 लाख नकद बरामद

बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर से 6.17 ग्राम चिट्टा और ₹2.19 लाख नकद बरामद
बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर से 6.17 ग्राम चिट्टा और ₹2.19 लाख नकद बरामद

Published:

बिलासपुर, 10 जून।

जिला बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मंगलवार को व्यापक विशेष अभियान चलाते हुए जिले भर में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों सहित विशेष टीमों का गठन कर 18 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई।

इसी दौरान पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अजय कुमार उर्फ आजाद पुत्र छोटा राम निवासी गांव लगट, डाकघर बरमाणा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 6.17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान 2,19,690 रुपये नकद राशि भी बरामद की है। बरामद नकदी और नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बरमाणा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

जिला पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। पुलिस ने दोहराया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें