आईआईटी मंडी की एआई तकनीक को मिला पेटेंट, अब एक बूंद सीरम से होगी लिवर और किडनी रोगों की जांच

आईआईटी मंडी की एआई तकनीक को मिला पेटेंट, अब एक बूंद सीरम से होगी लिवर और किडनी रोगों की जांच
आईआईटी मंडी की एआई तकनीक को मिला पेटेंट, अब एक बूंद सीरम से होगी लिवर और किडनी रोगों की जांच

Published:

संपर्क रहित एआई आधारित तकनीक 50 माइक्रो लीटर सीरम से करेगी शुरुआती बीमारी का आकलन, दूरदराज के क्षेत्रों में भी मिलेगी सटीक जांच की सुविधा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के वैज्ञानिकों ने स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित संपर्क रहित जांच तकनीक को पेटेंट मिल गया है। यह तकनीक केवल 50 माइक्रो लीटर सीरम की एक बूंद का विश्लेषण कर लिवर और किडनी संबंधी बीमारियों का शुरुआती आकलन करने में सक्षम है।

बिना संपर्क के होगी जांच

इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जांच के दौरान सीरम की बूंद किसी टेस्ट ट्यूब, कांच की स्लाइड या अन्य सतह के संपर्क में नहीं आती। अकूस्टिक लेविटेशन तकनीक की मदद से सीरम की बूंद को हवा में स्थिर रखा जाता है, जिससे नमूने के दूषित होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

एआई और मशीन लर्निंग से मिलेगा सटीक परिणाम

इसके बाद स्पेक्ट्रोफोटोमेट्रिक विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से बिलीरुबिन के स्तर का आकलन किया जाता है। मशीन लर्निंग मॉडल इस डेटा के आधार पर लिवर और किडनी से जुड़ी संभावित बीमारियों के शुरुआती संकेत देता है।

यह तकनीक कम मात्रा में लिए गए नमूनों से भी विश्वसनीय और तेज जांच संभव बनाती है।

सफल रहा प्रयोगशाला परीक्षण

शोधकर्ताओं के अनुसार तकनीक का प्रयोगशाला स्तर पर सफल सत्यापन पूरा हो चुका है। वर्तमान में इसका कार्यशील प्रोटोटाइप विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसे अस्पतालों, क्लीनिकल लैब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, पॉइंट-ऑफ-केयर डायग्नोस्टिक केंद्रों और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में उपयोग के लिए विकसित किया जाएगा।

विशेष रूप से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां उन्नत जांच सुविधाएं सीमित हैं, यह तकनीक मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

2025 में किया था पेटेंट आवेदन

इस तकनीक के लिए पेटेंट आवेदन 24 मई 2025 को दायर किया गया था, जिसे 29 अप्रैल 2026 को मंजूरी मिल गई।

इन वैज्ञानिकों का रहा योगदान

इस नवाचार को विकसित करने में देओकृष्ण कुमार चौधरी, योगेश दासगांवकर, डॉ. दुबे धीरज प्रकाशचंद, डॉ. राधे श्याम शर्मा और डॉ. रविंद्र नाइक बुक्के का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

परियोजना को आईआईटी मंडी कैटलिस्ट के निद्धि प्रयास कार्यक्रम का सहयोग प्राप्त हुआ है। अब शोध दल इस तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए उद्योग साझेदारों की तलाश कर रहा है। साथ ही इस शोध पर आधारित वैज्ञानिक शोधपत्र भी तैयार किया जा रहा है।

शोधकर्ता ने क्या कहा?

आईआईटी मंडी के शोधकर्ता डॉ. राधे श्याम शर्मा ने बताया कि तकनीक का प्रयोगशाला स्तर पर सफल सत्यापन हो चुका है और वर्तमान में इसका कार्यशील प्रोटोटाइप तैयार किया जा रहा है। भविष्य में इसे अस्पतालों, क्लीनिकल लैब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पॉइंट-ऑफ-केयर डायग्नोस्टिक केंद्रों में उपयोग के लिए विकसित करने की योजना है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें