मंडी: मैगल गोसदन में मृत पशुओं को ढांक में फेंकने का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

मंडी: मैगल गोसदन में मृत पशुओं को ढांक में फेंकने का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच
मंडी: मैगल गोसदन में मृत पशुओं को ढांक में फेंकने का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Published:

औचक निरीक्षण में ढांक में मिले दो मृत पशु, एक माह में 20 से अधिक पशुओं की मौत; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत।

जिला मुख्यालय के समीप स्थित मैगल गोसदन में मृत पशुओं को रस्सियों से बांधकर ढांक में फेंकने की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है। मामले की प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है। सहायक निदेशक (प्रोजेक्ट) डॉ. संदीप के नेतृत्व में विशेष टीम ने शुक्रवार को गोसदन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में ढांक में मिले दो मृत पशु

निरीक्षण के दौरान टीम को ढांक में फेंके गए दो मृत पशु मिले। गोसदन के रिकॉर्ड और स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ में पता चला कि पिछले एक महीने में यहां 20 से अधिक पशुओं की मौत हुई है। वर्तमान में गोसदन में करीब 128 पशु आश्रय लिए हुए हैं।

पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाएं भी दी गईं

पशुपालन विभाग की टीम ने गोसदन में मौजूद सभी पशुओं का स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय परीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं ताकि अन्य पशुओं में किसी प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका को रोका जा सके।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में गोसदन प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त मंडी को सौंप दी गई है।

मृत पशुओं के निस्तारण के लिए नहीं है उचित व्यवस्था

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गोसदन के पास मृत पशुओं के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं है। इसी कारण मृत पशुओं को खुले में ढांक की ओर फेंका जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैलने और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन ने भूमि चिन्हित करने के दिए निर्देश

समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने तहसीलदार मंडी को निर्देश दिए हैं कि मैगल गोसदन के निकट मृत पशुओं के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित की जाए।

अधिकारी ने क्या कहा?

सहायक निदेशक (प्रोजेक्ट) पशुपालन विभाग मंडी डॉ. संदीप ने बताया कि मैगल गोसदन के निरीक्षण के दौरान ढांक में दो मृत पशु मिले हैं। रिकॉर्ड के अनुसार पिछले एक माह में 20 से अधिक पशुओं की मौत हुई है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त मंडी को सौंप दी गई है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें