मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद, कोहरा जमने के चलते दारचा से आगे नहीं जाएगी गाड़ी

मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद, कोहरा जमने के चलते दारचा से आगे नहीं जाएगी गाड़ी
मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद, कोहरा जमने के चलते दारचा से आगे नहीं जाएगी गाड़ी

Published:

मनाली- लेह मार्ग पर कोहरा जमने से फिसलन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में यात्रा जोखिमपूर्ण होने के कारण प्रशासन ने मार्ग को बंद करने का फैसला लिया है। 

कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले दर्रों में लगातार बढ़ रही फिसलन के चलते सोमवार से मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। दारचा से लेह की ओर वाहन भेजना प्रशासन ने असुरक्षित माना है 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक लाहौल-स्पीति और लेह प्रशासन के बीच हुई वर्चुअल बैठक के बाद इस मार्ग को सीमित अवधि के लिए खुला रखने का निर्णय लिया था। 

इस अवधि में पर्यटकों को केवल बारालाचा दर्रे तक जाने की अनुमति मिल रही थी, लेकिन मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से फिसलन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में यात्रा जोखिमपूर्ण होने के कारण प्रशासन ने मार्ग को बंद करने का फैसला लिया है। 

उधर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहले ही ग्रांफू-लोसर मार्ग को यातायात के लिए बंद कर रखा है। अब मनाली-लेह सड़क भी दारचा से आगे अगले आदेश तक बंद रहेगी। भारी ठंड, बर्फबारी और दर्रों में गिरते तापमान के चलते सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। 

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि बीआरओ से प्राप्त फीडबैक और लद्दाख प्रशासन से समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यह मार्ग अगले साल मई-जून में ही वहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा ।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें