गहरी खाई में गिरी कार; दो महिलाओं समेत 4 की मौत, 1 घायल

गहरी खाई में गिरी कार; दो महिलाओं समेत 4 की मौत, 1 घायल
गहरी खाई में गिरी कार; दो महिलाओं समेत 4 की मौत, 1 घायल

Published:

किन्नौर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर उपमंडल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जानी संपर्क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

यह दुर्घटना शनिवार (14 फरवरी, 2026) सुबह करीब 7:00 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, कार टापरी से जानी की ओर जा रही थी। जानी संपर्क मार्ग पर अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग निचार क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों और घायल का विवरण इस प्रकार है हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार, निवासी जानी, निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, निवासी जानी, निचार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल, निवासी ग्रांगे, निचार, इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल, निवासी जानी, निचार।

विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल, निवासी जानी। इनका उपचार छोल्टू अस्पताल में चल रहा है। कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर, राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम पीएचसी (PHC) टापरी में करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने प्रशासन को घायल व्यक्ति के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें