चेस्टर हिल से छात्रा हत्याकांड तक—कांग्रेस राज में ‘हिमाचल ऑन सेल’, कानून व्यवस्था ध्वस्त: डॉ. बिंदल

Published:

पालमपुर।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पालमपुर में आयोजित भाजपा ग्रामीण एवं शहरी मंडलों के संयुक्त सम्मेलन में सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हिमाचल "अराजकता और अव्यवस्था" का केंद्र बन गया है।

डॉ. बिंदल ने हाल ही में चर्चा में आए चेस्टर हिल जमीन घोटाले को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मात्र ₹6 लाख सालाना आय दिखाने वाला व्यक्ति करोड़ों की 275 बीघा जमीन खरीद लेता है।

यह स्पष्ट करता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार किस चरम पर है। कांग्रेस राज में ऐसा लग रहा है मानो हिमाचल ‘ऑन सेल’ लगा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक अधिकारी आपस में ही टकरा रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि शासन नाम की कोई चीज नहीं बची है।

सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा सिया की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए बिंदल भावुक और आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि आरोपी 15 दिनों तक श्मशान में बैठा रहा, लेकिन प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।

बिंदल ने इसे कानून व्यवस्था का "पूर्ण पतन" करार दिया। "आज हिमाचल में न बेटी सुरक्षित है, न जमीन और न ही आम आदमी। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं क्योंकि सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।"

मुख्यमंत्री के 'व्यवस्था परिवर्तन' के नारे पर कटाक्ष करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में अब केवल माफिया राज (चिट्टा, खनन, जमीन और ट्रांसफर माफिया) हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि माफियाओं के इशारों पर चल रही है।

उन्होंने दो टूक कहा कांग्रेस का कथित व्यवस्था परिवर्तन अब 'व्यवस्था पतन' में बदल चुका है। यह सरकार अब नैतिक रूप से सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है।"

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में इस "जनविरोधी" सरकार को सत्ता से बाहर करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, जिला अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट, राजेश रानू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें