दीप शर्मा को मिली नाचन कांग्रेस की कमान: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर

दीप शर्मा को मिली नाचन कांग्रेस की कमान: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर
दीप शर्मा को मिली नाचन कांग्रेस की कमान: कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर

Published:

मंडी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित नियुक्तियों के साथ ही संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा एवं निष्ठावान नेता दीप शर्मा को सौंपी गई है। लंबे इंतजार के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

दीप शर्मा पिछले लगभग 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। संगठन में विभिन्न पदों पर उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए ही कांग्रेस हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति को नाचन में पार्टी के भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

अपनी नियुक्ति के बाद दीप शर्मा ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर संगठन के ढांचे को और सुदृढ़ किया जाएगा।

ब्लॉक कार्यकारिणी में पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी की विचारधारा को हर बूथ तक पहुँचाया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर और आलाकमान का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

दीप शर्मा की ताजपोशी पर नाचन कांग्रेस के विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि दीप शर्मा के जमीनी अनुभव से नाचन में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें