हमीरपुर में नशे के सौदागर पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': भागने की कोशिश कर रहे तस्कर के आगे ढाल बनकर खड़े हुए इंस्पेक्टर

Published:

हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के ताल क्षेत्र में एक फिल्मी रोमांच जैसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक चिट्टा तस्कर को धर दबोचा।

पुलिस की मुस्तैदी का आलम यह था कि जब तस्कर ने कार भगाने की कोशिश की, तो सामने खड़े इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर तान दी, जिससे घबराकर आरोपी ने कार से नियंत्रण खो दिया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक युवक कार में नशे की बड़ी खेप लेकर ताल क्षेत्र की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने रणनीति के तहत बुमाना (ताल) के पास सिविल ड्रेस में नाकाबंदी की, ताकि आरोपी को पुलिस की उपस्थिति का आभास न हो सके।

जैसे ही संदिग्ध कार नाके के पास पहुंची, चालक को पुलिस टीम का संदेह हो गया। उसने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कार की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

हालात को भांपते हुए इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा ने अदम्य साहस दिखाया और तुरंत अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर कार के टायर की ओर तान दी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई और पिस्टल देख तस्कर पूरी तरह घबरा गया। इसी घबराहट में उसने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया और कार सड़क से नीचे उतर गई, जिसके बाद टीम ने उसे तुरंत चारों ओर से घेर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी की कार की सघन तलाशी ली गई, जिसमें 8.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुर ठाकुर (37), निवासी रोहलवी ठठवानी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हमीरपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान और अधिक कड़ा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें