6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, बस चालक की सतर्कता से दबोचे हरियाणा के दो आरोपी

Attempted kidnapping of a child at Dehra bus stand, Himachal Pradesh
Attempted kidnapping of a child at Dehra bus stand, Himachal Pradesh

Published:

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा बस स्टैंड पर वीरवार शाम एक मासूम बच्चे के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस चालक की तत्परता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के रोहतक निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है।

मां सामान लेने गई, पीछे से आरोपी ने डाला डोरा

घटना शाम करीब सवा चार बजे की है। ज्वालामुखी की ओर से आई एक निजी बस में लगड़ू निवासी एक महिला अपने छह साल के बेटे के साथ यात्रा कर रही थी। देहरा बस अड्डे पर पहुँचने के बाद महिला अपने बेटे को बस की सीट पर ही छोड़कर कुछ जरूरी सामान लेने नीचे उतरी।

इसी बीच बस में ताक लगाए बैठे एक व्यक्ति ने पहले महिला का बैग उठाया और फिर बच्चे को फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।

बस चालक की सूझबूझ और भीड़ का गुस्सा

बस चालक ने जैसे ही एक अनजान व्यक्ति को बच्चे और बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा, उसने तुरंत शोर मचा दिया। चालक ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। शोर सुनकर बस अड्डे पर मौजूद भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान उसका दूसरा साथी बस के पिछले दरवाजे से कूदकर भागने में सफल रहा।

नाले में छिपा था दूसरा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

सूचना मिलते ही देहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दूसरे फरार आरोपी को आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित एक नाले से ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान वजीर कुमार और बंटी, निवासी रोहतक (हरियाणा) के रूप में की है।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी अजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला ने फिलहाल बैग चुराने और बच्चे को ले जाने की कोशिश की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें