गैस संकट से जूझ सकता है बिलासपुर खेल छात्रावास, दो दिन का ही बचा ईंधन

गैस संकट से जूझ सकता है बिलासपुर खेल छात्रावास, दो दिन का ही बचा ईंधन
गैस संकट से जूझ सकता है बिलासपुर खेल छात्रावास, दो दिन का ही बचा ईंधन

Published:

बिलासपुर।

खेल के मैदानों में पसीना बहाकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के सामने इन दिनों एक अनोखी चुनौती खड़ी हो सकती है। यह चुनौती खिलाड़ियों को किसी विरोधी टीम से नहीं, बल्कि रसोई में खत्म होते गैस सिलिंडरों से पैदा हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव का असर अब हिमाचल के खेल छात्रावासों तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर का यह खेल छात्रावास कबड्डी, मुक्केबाजी सहित विभिन्न खेलों के करीब 160 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण केंद्र है। सामान्य परिस्थितियों में छात्रावास में कम से कम 15 गैस सिलिंडर बैकअप में रखे जाते थे, लेकिन गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण अब यह संख्या घटकर मात्र तीन रह गई है। मौजूदा गैस भंडार से केवल दो दिन तक ही रसोई चल पाना संभव है।

स्थिति को देखते हुए छात्रावास प्रशासन ने वैकल्पिक योजना भी तैयार कर ली है। यदि मंगलवार तक गैस सिलिंडरों की नई खेप नहीं पहुंचती है, तो खिलाड़ियों को छुट्टी देकर घर भेजना पड़ सकता है। प्रशासन का कहना है कि खिलाड़ियों की डाइट और भोजन व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

खेल छात्रावास के प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि अगर जल्द गैस की आपूर्ति नहीं होती है, तो केवल उन खिलाड़ियों को ही छात्रावास में रखा जाएगा जिनकी वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं, जबकि बाकी खिलाड़ियों को घर भेजना पड़ेगा।

वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने क्षेत्र में गैस की कमी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन खेल छात्रावास की इस समस्या को देखते हुए अगले 24 से 48 घंटों के भीतर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें