'माय भारत, माय वोट' थीम के साथ साइकिल पर दौड़े युवा, फिटनेस और लोकतंत्र का दिया संदेश

'माय भारत, माय वोट' थीम के साथ साइकिल पर दौड़े युवा, फिटनेस और लोकतंत्र का दिया संदेश
'माय भारत, माय वोट' थीम के साथ साइकिल पर दौड़े युवा, फिटनेस और लोकतंत्र का दिया संदेश

Published:

बिलासपुर: जिला मुख्यालय बिलासपुर में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को स्वास्थ्य और लोकतांत्रिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रशिक्षण केंद्र (STC) बिलासपुर में सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार 'संडे ऑन साइकिल' के 58वें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम MY Bharat के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस बार साइकिलिंग और पदयात्रा की थीम "माय भारत, माय वोट" रखी गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सबसे खास बात यह रही कि 50 ऐसे युवा शामिल थे जो इस साल पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रशासन और खेल विभाग के कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अधिकारियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया जिला निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, नेहरू युवा केंद्र (NYK) के अधिकारी और जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें