राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत कई स्टेशन प्रभावित, यात्रियों की एंट्री-एग्जिट बंद; इंटरचेंज सुविधा जारी
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। DMRC ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय,
आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है।
इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट दोनों बंद रहेंगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों को शाम करीब 6:30 बजे तक बंद रखा गया था।
बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और संसद मार्च के आह्वान को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। DMRC और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अचानक हुए इस बदलाव के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों और नौकरीपेशा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Delhi Metro, DMRC, Delhi Metro Stations Closed, Rajiv Chowk Metro Station, Central Secretariat Metro, Delhi Protest, Security Alert, Jantar Mantar Protest, Delhi News, Metro Service Update
follow us on facebook
subscribe to us on youtube