नूरपुर में वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी, सुलयाली-बिल्हा मार्ग के पुनर्निर्माण पर ग्रामीणों ने विधायक निक्का का जताया आभार

नूरपुर में वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी, सुलयाली-बिल्हा मार्ग के पुनर्निर्माण पर ग्रामीणों ने विधायक निक्का का जताया आभार
नूरपुर में वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी, सुलयाली-बिल्हा मार्ग के पुनर्निर्माण पर ग्रामीणों ने विधायक निक्का का जताया आभार

Published:

निजी फंड से करवाया सड़क निर्माण, श्मशान घाट तक पहुंचने वाले ग्रामीणों और विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुलयाली में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सुलयाली बाजार से ठढेरु गांव होते हुए बिल्हा श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क अब बेहतर स्थिति में पहुंच गई है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने निजी फंड से इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करवाकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है।

श्मशान घाट जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क केवल सुलयाली पंचायत के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट तक पहुंचने में लोगों को टूटी सड़क के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से मांग की गई। यहां तक कि 1100 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

25 साल पुरानी सड़क की हालत थी खराब

स्थानीय निवासी वकील सिंह ने बताया कि यह सड़क करीब 25 वर्ष पहले बनाई गई थी। समय बीतने के साथ सड़क पूरी तरह खराब हो गई थी और लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक विभिन्न जनप्रतिनिधियों और विभागों के सामने मांग रखने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया और अपने निजी फंड से सड़क निर्माण करवाया।

उन्होंने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देने वाला और लोगों से जुड़े रहने वाला जनप्रतिनिधि बताया।

विद्यार्थियों को भी मिलेगी सुविधा

गांव की छात्रा छोटी बेटी ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। अब सड़क बनने से छात्रों सहित सभी ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

बढ़ी लागत के बावजूद विधायक ने पूरा करवाया काम

युवा साहिल ने बताया कि सुलयाली बाजार तक सड़क की स्थिति ठीक थी, लेकिन वहां से श्मशान घाट तक करीब 750 से 800 मीटर का हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका था।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस कार्य के लिए करीब तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन निर्माण सामग्री की कीमत बढ़ने के कारण लागत बढ़कर लगभग आठ से दस लाख रुपये तक पहुंच गई। इसके बावजूद विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बजट की कमी नहीं आने दी और अपना वादा पूरा करते हुए सड़क का निर्माण करवाया।

ग्रामीणों के सहयोग से पूरा हुआ निर्माण कार्य

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण विभागीय मशीनरी पहुंचाने में कठिनाई आ रही थी। विधायक के प्रयासों से ट्रैक्टर, छोटी मशीनों और श्रमिकों की मदद से निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विधायक रणवीर सिंह निक्का का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित के कार्यों को इसी तरह प्राथमिकता दी जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें