लडवीं गांव में नाजायज कब्जों पर कार्रवाई की मांग, एंबुलेंस मार्ग के लिए ग्रामीणों ने उपायुक्त हमीरपुर को सौंपा ज्ञापन

Published:

वर्ष 2020 से प्रशासन के चक्कर काट रहे ग्रामीण, 21 कब्जा मिसलों पर जल्द कार्रवाई की उठाई मांग

ग्राम पंचायत पट्टा के लडवीं गांव के ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर हुए नाजायज कब्जों को हटाने और गांव में एंबुलेंस मार्ग की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से लंबित इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया कि गांव लडवीं, डाकघर पट्टा, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर में सरकारी भूमि पर नाजायज कब्जों की कई मिसलें तैयार की गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व विभाग की ओर से करीब सात मिसलों का निपटारा कागजों में किया जा चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक कब्जे नहीं हटाए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे सरकारी भूमि पर एंबुलेंस मार्ग का निर्माण करवाना चाहते हैं, लेकिन कब्जाधारकों की वजह से यह कार्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से कब्जाधारकों की मार्किंग भी की जा चुकी है, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।

21 कब्जा मिसलों पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि लडवीं मौजा मैहला तहसील भोरंज में तैयार हुई 21 नाजायज कब्जा मिसलों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए, ताकि गांववासियों को एंबुलेंस मार्ग की सुविधा मिल सके।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्ष 2020 से लगातार प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या उठा रहे हैं। इस दौरान कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

ग्रामीणों ने बताई परेशानी

ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि एंबुलेंस मार्ग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि नाजायज कब्जों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण मार्ग निर्माण में बाधा आ रही है। प्रशासन के कई चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

वहीं ग्रामीण महिला शशिकांता ने बताया कि एंबुलेंस मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बीमारी और आपात स्थिति के समय परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर मार्ग सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि उपायुक्त हमीरपुर मामले में हस्तक्षेप कर जल्द कार्रवाई करवाएंगे, जिससे गांववासियों को बेहतर स्वास्थ्य और आपातकालीन सुविधाएं मिल सकें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें