चिंतपूर्णी में भाजपा को झटका, घेवट बेहड़ के उपप्रधान सहित 22 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

चिंतपूर्णी में भाजपा को झटका, घेवट बेहड़ के उपप्रधान सहित 22 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
चिंतपूर्णी में भाजपा को झटका, घेवट बेहड़ के उपप्रधान सहित 22 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Published:

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नए सदस्यों का किया स्वागत, बोले- कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार राजनीतिक झटके लग रहे हैं। हाल ही में जबेहड़ क्षेत्र में 17 लोगों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब ग्राम पंचायत घेवट बेहड़ में भी भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है।

रविवार को पंजोआ स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घेवट बेहड़ पंचायत के उपप्रधान, वार्ड सदस्य और वार्ड नंबर-3 के कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया।

उपप्रधान और वार्ड सदस्य सहित 22 लोगों ने ली कांग्रेस सदस्यता

कांग्रेस में शामिल होने वालों में घेवट बेहड़ के उपप्रधान रविंद्र कुमार, वार्ड सदस्य दीपक कुमार सहित हरिन्द्र सिंह, बलविंदर सिंह, अनमोल ठाकुर, अर्जुन देव, मनीष कुमार, राजिन्द्र, राहुल, जसबीर ठाकुर, महिंद्र सिंह, विजय कुमार, सीमा देवी, सुषमा देवी, मधु बाला, सुरिन्द्रा कुमारी,

श्वेता कुमारी, राज रानी, अनीता कुमारी, ज्योति, रानी, शौर्य ठाकुर और मोहित कौंडल शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि जमीनी स्तर के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को समान सम्मान दिया जाएगा और उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारियां भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में सभी कार्यकर्ताओं और जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

चिंतपूर्णी में बढ़ रही कांग्रेस की सक्रियता

घेवट बेहड़ में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। लगातार हो रहे दल-बदल से क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें