बड़ा देव कमरूनाग और मांहूंनाग को मिला न्योता, 15 फरवरी को होगा भव्य मिलन

बड़ा देव कमरूनाग और मांहूंनाग को मिला न्योता, 15 फरवरी को होगा भव्य मिलन
बड़ा देव कमरूनाग और मांहूंनाग को मिला न्योता, 15 फरवरी को होगा भव्य मिलन

Published:

मंडी:

छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं को महोत्सव के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को शिवरात्रि के मुख्य आकर्षण और अराध्य बड़ा देव कमरूनाग तथा श्री देव मांहूंनाग तरौर को शिवरात्रि मेले का निमंत्रण प्राप्त हो गया है।

प्रशासन की ओर से एसडीएम ने बड़ा देव कमरूनाग के गुर बोधराज को श्रद्धापूर्वक निमंत्रण पत्र भेंट किया। मंडी शिवरात्रि में बड़ा देव कमरूनाग का आगमन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि उनके पहुंचने के बाद ही मेले की धार्मिक औपचारिकताएं गति पकड़ती हैं।

श्री देव मांहूंनाग तरौर के पुजारी दीनानाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला अध्यक्ष की ओर से उन्हें निमंत्रण मिल चुका है। उन्होंने बताया कि देवता 15 फरवरी 2025 को दोपहर 2:30 बजे पुलघराट पहुंचेंगे।

परंपरा के अनुसार, पुलघराट पर जिला प्रशासन द्वारा राज माधव की छड़ी के साथ देवताओं का शाही स्वागत किया जाएगा। पुजारी ने बताया कि स्वागत के पश्चात देवता माधोराय मंदिर जाएंगे, जहां राज माधव के साथ उनका दिव्य मिलन होगा। इसके उपरांत देवता भवानी निवास प्रस्थान करेंगे, जहां वे राज परिवार (राजा साहब) को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें