मंडी में सनसनी रहस्यमय तरीके से लापता हुई मां-बेटी और नाबालिग ननद, लोगों में दहशत का माहौल

मंडी में सनसनी रहस्यमय तरीके से लापता हुई मां-बेटी और नाबालिग ननद, लोगों में दहशत का माहौल
मंडी में सनसनी रहस्यमय तरीके से लापता हुई मां-बेटी और नाबालिग ननद, लोगों में दहशत का माहौल

Published:

मंडी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल गोहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 23 वर्षीय महिला अपनी महज 11 महीने की दुधमुंही बच्ची और 13 वर्षीय नाबालिग ननद के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।

31 मार्च से गायब इन तीनों का तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटवानी कटवाड्डी (डाकघर नाड़ी) की रहने वाली निशा कुमारी (पत्नी अश्वनी कुमार) बीते रविवार, 31 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे अपने घर से निकली थीं।

उन्होंने परिजनों को बताया था कि वह अपने मायके जा रही हैं। उनके साथ उनकी नन्ही बेटी और नाबालिग ननद भी थी। जब देर शाम तक निशा न तो अपने मायके पहुँची और न ही वापस ससुराल लौटी, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर रात भर तलाश की गई, लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं चला, तो अंततः गोहर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। हमने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस हर तकनीकी (Mobile Location/CDR) और जमीनी पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी और छानबीन जारी है। — दिनेश कुमार, डीएसपी मंडी

क्षेत्र के लोगों में इस घटना को लेकर विशेष चिंता इसलिए भी है क्योंकि गोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले कुछ समय से महिलाओं और युवतियों के अचानक गायब होने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। एक साथ तीन लोगों का, जिनमें एक मासूम बच्ची और नाबालिग लड़की शामिल है, इस तरह गायब होना किसी बड़ी अनहोनी या साजिश की ओर भी इशारा कर रहा है।

निशा के पति और ससुर ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान तेज किया जाए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि इन तीनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या गोहर पुलिस (01907-250230) को सूचित करें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें