शक्तिपीठ श्री नैना देवी में महाशिवरात्रि की धूम: 10 दिवसीय अनुष्ठान के बाद हुआ विशाल भंडारा

शक्तिपीठ श्री नैना देवी में महाशिवरात्रि की धूम: 10 दिवसीय अनुष्ठान के बाद हुआ विशाल भंडारा
शक्तिपीठ श्री नैना देवी में महाशिवरात्रि की धूम: 10 दिवसीय अनुष्ठान के बाद हुआ विशाल भंडारा

Published:

बिलासपुर

विश्वविख्यात शक्तिपीठ नैना देवी जी के दरबार में महाशिवरात्रि का पर्व असीम श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति की गई।

पुजारी वर्ग द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पिछले 10 दिनों से विशेष अनुष्ठान किया जा रहा था। आज महाशिवरात्रि के पावन दिन पर विद्वान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ किया और विश्व शांति व जनकल्याण की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद समस्त पुजारी वर्ग ने भक्तों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मुख्य लंगर हॉल में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस भंडारे की मुख्य विशेषताएं भक्तों के लिए विशेष रूप से पारंपरिक बिलासपुरी धाम का प्रबंध किया गया।

आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, पुजारी वर्ग और देश-विदेश से आए लगभग 5,000 से 6,000 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे माता रानी के दर्शनों के उपरांत मुख्य लंगर हॉल में पहुंचकर महाशिवरात्रि का विशेष प्रसाद ग्रहण करें।

सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। शिवरात्रि के अवसर पर माता के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं ने माता नैना देवी और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें