IIT मंडी के 12 इंजीनियरिंग छात्रों का जापान की टेक कंपनियों में चयन, 56 लाख रुपये तक का पैकेज

IIT मंडी के 12 इंजीनियरिंग छात्रों का जापान की टेक कंपनियों में चयन, 56 लाख रुपये तक का पैकेज
IIT मंडी के 12 इंजीनियरिंग छात्रों का जापान की टेक कंपनियों में चयन, 56 लाख रुपये तक का पैकेज

Published:

डेटा इंजीनियरिंग, AI, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और एम्बेडेड सिस्टम्स जैसे क्षेत्रों में मिली विशेष तकनीकी भूमिकाएं

मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT मंडी) के इंजीनियरिंग छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान की छह प्रमुख इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनियों ने IIT मंडी और चेन्नई के एक निजी विश्वविद्यालय के 12 इंजीनियरिंग छात्रों का चयन विशेष तकनीकी पदों के लिए किया है।

चयनित छात्रों को डेटा इंजीनियरिंग, सिस्टम इंजीनियरिंग, एप्लीकेशन इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सिस्टम्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजाइन इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा।

56.27 लाख रुपये तक मिला वार्षिक पैकेज

चयनित छात्रों को औसतन 42.87 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिला है, जबकि सबसे अधिक पैकेज 56.27 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा।

इन छात्रों का चयन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों से हुआ है।

जापानी कंपनियों ने तकनीकी क्षमता के आधार पर किया चयन

छात्रों के चयन की प्रक्रिया को कॉगनवी इंडिया ने अपनी स्किल ट्री टेक्नोलॉजी के माध्यम से सरल बनाया। यह तकनीक इंजीनियरों की तकनीकी दक्षता को संबंधित नौकरी की आवश्यकताओं के अनुसार मैप करने में मदद करती है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीटीओ वरुण मोदगिल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भर्ती का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब कंपनियां केवल डिग्री के बजाय उम्मीदवारों की वास्तविक तकनीकी क्षमता, समस्या समाधान कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप योग्यता को अधिक महत्व दे रही हैं।

इंटर्नशिप से वैश्विक रोजगार तक बढ़ाए जाएंगे अवसर

कॉगनवी इंडिया अब IIT मंडी सहित देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों के साथ इंटर्नशिप-टू-प्री-प्लेसमेंट ऑफर कार्यक्रमों का विस्तार कर रही है।

इस पहल का उद्देश्य भारतीय इंजीनियरिंग छात्रों को वैश्विक कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय तकनीकी बाजार के लिए तैयार करना है।

IIT मंडी के छात्रों का जापानी कंपनियों में चयन संस्थान की तकनीकी शिक्षा, शोध और उद्योग सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें