लडभड़ोल-गंगोटी रूट पर HRTC बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

लडभड़ोल-गंगोटी रूट पर HRTC बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
लडभड़ोल-गंगोटी रूट पर HRTC बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Published:

ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सड़क किनारे दीवार से टकराकर रोकी बस, पांचों यात्री सुरक्षित

मंडी जिले में लडभड़ोल से गंगोटी रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस बुधवार शाम रैंस के पास अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह घटना हुई।

चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते बड़ा हादसा टल गया। अगर चालक समय रहते कदम नहीं उठाता तो बस सड़क के दूसरी ओर गहरी खाई में गिर सकती थी।

ब्रेक फेल होने पर चालक ने दिखाई समझदारी

जानकारी के अनुसार HRTC की यह बस अपने निर्धारित समय दोपहर करीब 3:15 बजे लडभड़ोल से गंगोटी के लिए रवाना हुई थी। वापसी के दौरान शाम करीब 4 बजे रैंस के पास बस में अचानक प्रेशर खत्म हो गया, जिससे ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने बस को नियंत्रित करने के लिए सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा दिया। इसके बाद बस पलट गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।

पांचों यात्री सुरक्षित

हादसे के समय बस में एक महिला, दो छोटी बच्चियां और दो युवतियां सवार थीं। बस पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों की तत्परता से भी राहत कार्य में तेजी आई।

तकनीकी खराबी की जांच जारी

एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि बस पलटने की घटना की जानकारी विभाग को मिली है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी किन कारणों से आई।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें