जोगिंद्रनगर में रंगड़ों का आतंक: बकरियां चराने गए बुजुर्ग पर बोला हमला, बचाने आया बेटा भी घायल

Wild bees causing panic in Jogindernagar
Wild bees causing panic in Jogindernagar

Published:

मंडी

उपमंडल जोगिंद्रनगर की पंचायत द्राहल में रंगड़ों (भौंरों के झुंड) के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यहाँ अपने घर के समीप बकरियां चरा रहे एक बुजुर्ग भेड़पालक पर रंगड़ों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पिता को बचाने आए बेटे को भी रंगड़ों ने अपना निशाना बनाया। दोनों घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में करवाया गया है।

मदद के लिए चिल्लाते-चिल्लाते बेसुध हुए बुजुर्ग

मिली जानकारी के अनुसार, द्राहल निवासी 79 वर्षीय काहन सिंह अपनी बकरियां चराने निकले थे। अचानक झाड़ियों से निकले रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रंगड़ों ने उनके सिर, बाजू, पीठ और छाती पर दर्जनों डंक मारे, जिससे वह दर्द से कराहते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे। अत्यधिक डंक लगने के कारण बुजुर्ग कुछ ही देर में मौके पर बेसुध हो गए।

बचाने पहुँचे बेटे को भी नहीं बख्शा

बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा नरेंद्र तुरंत मौके पर पहुँचा। जैसे ही उसने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया, रंगड़ों का झुंड उस पर भी टूट पड़ा। नरेंद्र को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ कई घंटों के सघन उपचार के बाद उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में बढ़े रंगड़ों के हमले के मामले

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अंकित ने बताया कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में रंगड़ों के हमले के मामले बढ़े हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अकेले अप्रैल और मई के महीने में अब तक ऐसे 7 मामले अस्पताल पहुँच चुके हैं। डॉ. अंकित ने काहन सिंह की स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि सुधार होने पर उन्हें वीरवार को घर भेज दिया गया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें