पांच सेक्टर में बांटा गया शिमला शहर, सुरक्षा-व्यवस्था के लिए की गई 450 जवानों की तैनाती

पांच सेक्टर में बांटा गया शिमला शहर, सुरक्षा-व्यवस्था के लिए की गई 450 जवानों की तैनाती
पांच सेक्टर में बांटा गया शिमला शहर, सुरक्षा-व्यवस्था के लिए की गई 450 जवानों की तैनाती

Published:

शिमला: विंटर कार्निवाल और नए साल के लिए कानून-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष प्लान तैयार किया है। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक लागू रहने वाले इस प्लान के तहत शिमला शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है, जिनमें से हर सेक्टर में जिला प्रशासन का एक अधिकारी इंचार्ज होगा।

शिमला जिला के एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 450 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सड़क किनारे आठ अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

शिमला जिला के एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने जिला प्रशासन ने शहर के लोगों से शांति और सहयोग की अपील की है, ताकि विंटर कार्निवाल और नए साल का जश्न शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्वसंध्या पर शिमला में पर्यटक और स्थानीय लोगों की आमद काफी बढ़ जाती है और ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष प्लान बनाया गया है।

उन्होंने आम जन और शिमला आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि जिला प्रशासन के प्लान के मुताबिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि आमजन अपने वाहन निर्धारित गति में चलाएं और ओवरटेक करने से बचें।

इन सेक्टर में ये रहेंगे तैनात

विशेष प्लान के तहत सेक्टर-I के तहत शोघी और इसके आसपास का एरिया सम्मिलित किया गया है। इस सेक्टर का जिम्मा नायब तहसीलदार शिमला शहरी भीष्म सिंह कंवर को दिया गया है।

इसी प्रकार सेक्टर-II के तहत मॉल रोड, रिज मैदान, स्कैंडल, चर्च, लक्कड़ बाजार, रीगल सिनेमा, लिफ्ट, सीटीओ, ऑकलैंड, आईजीएमसी, रेडिसन होटल, झांसी पार्क, शेर-ए-पंजाब, लोअर बाजार के आसपास का क्षेत्र सम्मिलित रहेगा। इस सेक्टर में एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा को जिम्मा दिया गया है। उनके साथ तहसीलदार शहरी शिमला नारायण सिंह वर्मा भी नियुक्त किए गए हैं।

सेक्टर-III में पुलिस स्टेशन ईस्ट एवं न्यू शिमला एरिया सम्मिलित किया गया है। इसमें तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता को जिम्मा दिया गया है।

सेक्टर-IV में एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा को जिम्मा दिया गया है। इसमें फन वर्ल्ड, गलू, लम्बीधार, फागू, संजौली, ढली, कुफरी, मशोबरा, छराबड़ा, चीनी बंगला और आसपास का एरिया शामिल है।

सेक्टर-V में नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण चांद राम को जिम्मा दिया गया है। इनके अधीन सभी ट्रैफिक पॉइंट्स, 103 टनल, आईएसबीटी टूटीकंडी, ओल्ड बैरियर, चक्कर क्षेत्र रहेंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें