हिमाचल में बेखौफ अपराधी: ऊना में गंडासा दिखाकर शराब ठेके से लूट, मंडी में महिला से बालियां छीन भाग रहे लुटेरों को भीड़ ने दबोचा

Published:

शिमला I

हिमाचल प्रदेश के शांत वातावरण में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। ऊना और मंडी जिलों में बीते 24 घंटों के भीतर लूटपाट की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। जहाँ ऊना में नकाबपोशों ने हथियार दिखाकर कैश लूटा, वहीं मंडी में महिला से लूटपाट कर भाग रहे आरोपियों की जनता ने जमकर धुनाई कर दी।

जिला मुख्यालय ऊना के त्यूड़ी बाजार में वीरवार रात करीब 10:45 बजे चार नकाबपोश युवकों ने फिल्मी अंदाज में लूट को अंजाम दिया। आरोपी बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए।

उन्होंने सेल्समैन विनोद कुमार से बीयर मांगी और जैसे ही वह मुड़ा, दो युवक अंदर घुस गए। एक बदमाश ने सेल्समैन की गर्दन पर गंडासा रख दिया, जबकि दूसरे ने उसे कुर्सी पर बंधक बना लिया।

लुटेरे गल्ले से 35 हजार रुपये नकद, 8 बोतल शराब और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम की मदद ली गई है और आरोपियों की तलाश में दो टीमें पंजाब भेजी गई हैं।

मंडी जिले के औट थाना क्षेत्र के कनौज गांव में शुक्रवार दोपहर एक दुस्साहसिक वारदात हुई। यहाँ दो युवकों ने सड़क किनारे खड़ी महिला को दराट (दरांती) दिखाकर डराया और उनके कान की बालियां छीन लीं।

लूट के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में सवार होकर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर गाड़ियां लगाकर रास्ता जाम कर दिया। भागने की कोशिश में लुटेरों ने लोगों की गाड़ियों को टक्कर भी मारी, लेकिन भीड़ ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस के आने से पहले लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। घायल आरोपियों का जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें