हिमाचल की बेटी का अमेरिका में डंका: अर्की की डॉ. रीना शर्मा बनीं 'मिस साउथ एशिया यूनिवर्स 2026'

हिमाचल की बेटी का अमेरिका में डंका: अर्की की डॉ. रीना शर्मा बनीं 'मिस साउथ एशिया यूनिवर्स 2026'
हिमाचल की बेटी का अमेरिका में डंका: अर्की की डॉ. रीना शर्मा बनीं 'मिस साउथ एशिया यूनिवर्स 2026'

Published:

अर्की।

हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव चवाहन (डा. भिउन्खरी) की रहने वाली डॉ. रीना शर्मा ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में 'मिस साउथ एशिया यूनिवर्स 2026' का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।

टेक्सास (USA) में 'माय ड्रीम ग्लोबल' एवं 'माय ड्रीम टीवी यूएसए' द्वारा रश्मि बेदी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में डॉ. रीना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और आयोजक रश्मि बेदी ने डॉ. रीना शर्मा को विजेता का ताज पहनाया।

डॉ. रीना शर्मा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह केवल सौंदर्य ही नहीं बल्कि बौद्धिक स्तर पर भी मिसाल हैं। वह वर्तमान में अमेरिका की एक प्रतिष्ठित कंपनी में लीड साइंटिस्ट (प्रमुख वैज्ञानिक) के पद पर कार्यरत हैं।

पिछले छह वर्षों से अमेरिका में शोध कार्य कर रहीं डॉ. रीना खेल, थिएटर और अभिनय में भी समान रूप से सक्रिय रही हैं। मुख्य खिताब के साथ-साथ उन्होंने “राइजिंग स्टार ऑफ टेक्सास” का अवार्ड भी जीता, जो उनके बेहतरीन अभिनय और नृत्य कौशल के लिए दिया गया।

प्रतियोगिता के दौरान डॉ. रीना ने कई कड़े राउंड्स में हिस्सा लिया, जिनमें शामिल थे:

  1. हेरिटेज राउंड: अपनी संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन।

  2. ब्लैक एवं गोल्डन राउंड: स्टाइल और एलिगेंस।

  3. फाइनल गाउन राउंड: रैंप वॉक और प्रेजेंटेशन।

  4. प्रश्न-उत्तर राउंड: यहाँ डॉ. रीना के आत्मविश्वास और स्पष्ट विचारों ने जजों का दिल जीत लिया।

तहसील रामशहर के एक छोटे से गांव के शंकर देव शर्मा की पुत्री डॉ. रीना ने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची, तो गांव की पगडंडियों से निकलकर सात समंदर पार भी परचम लहराया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर पूरे सोलन जिले और हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें