जलाभिषेक से बरसती थी बारिश: बिलासपुर के लक्ष्मी

जलाभिषेक से बरसती थी बारिश: बिलासपुर के लक्ष्मी
जलाभिषेक से बरसती थी बारिश: बिलासपुर के लक्ष्मी

Published:

बिलासपुर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर शहर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना कर रहे हैं।

मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर में स्थापित खन्मुकेश्वर महादेव शिवलिंग को लेकर एक प्राचीन और अद्भुत मान्यता जुड़ी हुई है।

जनश्रुति के अनुसार, जब प्राचीन समय में बिलासपुर क्षेत्र में कई वर्षों तक वर्षा नहीं होती थी और सूखे की मार से किसान परेशान हो जाते थे, तब यहां के राजा इस शिवलिंग पर विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते थे।

कहा जाता है कि जैसे ही राजा शिवलिंग पर जल अर्पित करते, वैसे ही आसमान में बादल घिर आते और क्षेत्र में बारिश शुरू हो जाती थी। इस चमत्कारी विश्वास के कारण यह शिवलिंग आज भी आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव से समय पर वर्षा और अच्छी फसल की कामना कर रहे हैं।

किसानों के लिए यह स्थान विशेष महत्व रखता है। कई ग्रामीण आज भी मानते हैं कि खन्मुकेश्वर महादेव की कृपा से क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होती है।यह पवित्र शिवलिंग पहले पुराने बिलासपुर में स्थित था।

नए बिलासपुर शहर की स्थापना के बाद इसे विधि-विधान के साथ वर्तमान मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। तब से लेकर आज तक यहां निरंतर पूजा-अर्चना होती आ रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालु सुचारू रूप से जलाभिषेक कर सकें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें