बद्दी : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा

बद्दी : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
बद्दी : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा

Published:

बद्दी, 5 जून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 14.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने अल्ट्राटेक कंपनी बघेरी के पीछे स्थित शिव मंदिर पंडियाणा के समीप कार्रवाई करते हुए मनिन्दर सिंह निवासी गांव कुलाड़ी, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके मोटरसाइकिल से 7.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने नालागढ़ बाईपास रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार से 6.97 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में अंकुश, महेन्द्र मैहता और विजय रशिक निवासी जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है।

उधर, 3 जून को दानोघाट क्षेत्र में 6.29 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह उर्फ रिंकू को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें