मेग्नीफिसेंट सेवंथ डोगरा रेजिमेंट ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

मेग्नीफिसेंट सेवंथ डोगरा रेजिमेंट ने मनाया 60वां स्थापना दिवस
मेग्नीफिसेंट सेवंथ डोगरा रेजिमेंट ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

Published:

मंडी: मेग्नीफिसेंट सेवंथ डोगरा रेजिमेंट का 60वां स्थापना दिवस डायमंड जुबली के तौर पर डडौर स्थित होटल बी फॉर यू में भव्य तरीके से मनाया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल बसंत सिंह भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि ऑनरेरी कैप्टन हेम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में विभिन्न स्थानों से आए 120 से अधिक पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और वीर नारियों ने भाग लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल बसंत सिंह भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी 1966 को सेवंथ डोगरा की स्थापना मेरठ कैंट में हुई थी।

कर्नल बलवीर सिंह दयाल इसके पहले सीओ थे और उन्हीं के कार्यकाल में इसकी स्थापना भी हुई थी। अपनी स्थापना के बाद इस पलटन की सबसे पहली पोस्टिंग जम्मू में हुई थी। उसके बाद नॉर्थ ईस्ट में सेवाएं देने के उपरांत देश और विदेशों में अपनी सेवाएं दी। साउथ अफ्रीका में हुए यूएन मिशन में भी इस पलटन ने अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं।

इस मौके पर नायक मोध सिंह गुलेरिया, कैप्टन एन.एस. लगवाल और कैप्टन धर्म सिंह सहित वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। वीर नारियों में ज्ञान चंद, नरेश चंद, टेक चंद मस्ताना की धर्मपत्नी जबकि गोवर्धन की बेटी शामिल रही। लेफ्टिनेंट कर्नल बसंत सिंह भारद्वाज ने 60वें स्थापना दिवस और आयोजित भव्य समारोह के लिए सभी को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर ऑनरेरी सूबेदार मेजर श्याम लाल जसवाल, सूबेदार नरेश मेहता और सूबेदार जगदीश शर्मा सहित जिला भर से आए पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें