कांग्रेस में महिलाओं की अनदेखी पर बरसीं विप्लव ठाकुर: 71 ब्लॉक अध्यक्षों में एक भी महिला नहीं, प्रभारी पर भी साधा निशाना

Published:

शिमला

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने प्रदेश संगठन में महिलाओं की घोर उपेक्षा पर कड़ा रोष प्रकट किया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुई 71 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियों में एक भी महिला को स्थान न मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विप्लव ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की वकालत करती है, वहीं देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के भीतर ही आधी आबादी की ऐसी अनदेखी समझ से परे और दुर्भाग्यपूर्ण है।

विप्लव ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की कार्यशैली पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि प्रभारी को इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन वह शिमला से बाहर अन्य जिलों का रुख करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में अब नियुक्तियां जमीनी फीडबैक के आधार पर होने के बजाय सीधे ‘ऊपर’ के स्तर से थोपी जा रही हैं। पूर्व सांसद ने हाईकमान से इन फैसलों पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि महिलाओं की पूर्ण रूप से अनदेखी न केवल पार्टी के भीतर असंतोष पैदा करेगी, बल्कि महिला वोट बैंक के बीच भी गलत संदेश भेजेगी।

संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विप्लव ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने तर्क दिया कि यदि वास्तव में पारदर्शी तरीके से आवेदन मांगे गए होते, तो महिलाएं निश्चित रूप से नेतृत्व के लिए आगे आतीं।

विप्लव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं, लेकिन पार्टी के 'ग्रास रूट' कार्यकर्ताओं को आगे लाने के दावे नई नियुक्तियों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि नेतृत्व महिलाओं को संगठन में उचित भागीदारी नहीं दे सकता, तो बड़े मंचों से आरक्षण की बातें करना बेमानी है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें