सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री
सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

Published:

सुजानपुर

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर 134 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

रविवार शाम को यहां चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से चबूतरा की पेयजल योजना का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुजानपुर में बस अड्डे के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रुपए और करोट में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 13.50 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। सैनिक स्कूल के लिए भी पांच करोड़ और सुजानपुर-संधोल सड़क के लिए 34 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने जोल में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह का निर्माण करने और संधोल-घुमारवीं-चंडीगढ़ बस और टौणी देवी-झनिक्कर- लदरौर- चंडीगढ़ बस सेवा आरंभ करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर के होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की अधिसूचना शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित करके होली उत्सव की प्रथम संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया और गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की दो एनसीसी कैडेट्स अनुराधा और रुचि ठाकुर तथा मेधावी छात्रा काशवी लोहिया को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देने के साथ-साथ क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।

इसी दौरान शाम होते ही टीहरा के ऐतिहासिक किले से राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के आयोजन स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेनें उड़ाई गईं, जिससे सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेनों की रोशनी से जगमगा उठा। उत्सव के उदघाटन अवसर पर इस अदभुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

प्रथम सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा,

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, विभिन्न बोर्डों-निगमों के बीओडी मैंबर, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला, मेला पुलिस अधिकारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें