हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: चोटियों पर हिमपात और मैदानों में बारिश से पारा 10°C लुढ़का; आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

Published:

शिमला:

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की वर्षा, तेज आंधी और ऊंची चोटियों पर हुए ताज़ा हिमपात से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने से पूरा प्रदेश एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठंडक

मंगलवार को रोहतांग पास, बारालाचा दर्रा, धुंधी, मनाली पीक और हनुमान टिब्बा सहित कुंजुम जोत व नीलकंठ की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। इस मौसमी बदलाव का सबसे व्यापक असर मैदानी इलाकों में दिखा

सोमवार को 42 डिग्री की तपिश झेल रहे ऊना में मंगलवार को तापमान गिरकर 32.6 डिग्री रह गया। राजधानी में पारा 9 डिग्री गिरकर 18 डिग्री पर पहुंच गया। यहाँ अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना 32.6 धर्मशाला 27.0 मंडी 25.6 सुंदरनगर 24.6 सोलन 20.5 शिमला 18.0

आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और चेतावनी

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल (आज) के लिए प्रदेश के चार जिलों— कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 अप्रैल और 1 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और वर्षा का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 2 से 4 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आगामी कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। कृषि और बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को ओलावृष्टि से फसल बचाने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें