मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

Aman Agnihotri

1000 लेख

नवीनतम रिपोर्ट से: हिमाचल में बारिश का कहर: 279 सड़कें बंद, 310 पेयजल योजनाएं और 84 ट्रांसफार्मर प्रभावित; सिरमौर में 3 मजदूर मलबे में दबे

चंबा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला सबसे ज्यादा प्रभावित; सात जिलों में येलो अलर्ट, 25 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन, जलभराव और सड़कें बंद होने

की घटनाएं सामने आई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे तक प्रदेश में 279 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा 310 पेयजल योजनाएं और 84 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। चंबा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला

जिले में सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित हुई हैं। सिरमौर में चूना पत्थर की खान में भूस्खलन, तीन मजदूर दबे सिरमौर जिले के कफोटा उपमंडल के बागनाधार में चूना पत्थर की खान में अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसकने से तीन डंपर चालक मलबे में दब गए। इनमें अनिल कुमार निवासी बड़वास, नेपाल निवासी गजेंद्र सिंह और धन

सिंह बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश ठाकुर के अनुसार मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी…

पूर्ण रिपोर्ट पढ़ें