सुंदरनगर के पुंघ में दो वाहनों की टक्कर, तेज रफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज

सुंदरनगर के पुंघ में दो वाहनों की टक्कर, तेज रफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज
सुंदरनगर के पुंघ में दो वाहनों की टक्कर, तेज रफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज

Published:

मनाली जा रहे युवकों की कार को सामने से आई गाड़ी ने मारी टक्कर, पुलिस ने चालक के खिलाफ जांच शुरू की

मंडी जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुंघ में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पुलिस ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना सुंदरनगर में इस संबंध में अभियोग संख्या 174/2026 दिनांक 23 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 281, 125(ए) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सामने से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मैहताब सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी जामा राय, तरनतारन (पंजाब), उम्र 21 वर्ष, ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कार नंबर PB 46L 6337 (आई-20) में मनाली घूमने जा रहा था।

22 जुलाई 2026 को रात करीब 9 बजे जब वे सुंदरनगर के पुंघ क्षेत्र से गुजर रहे थे, उस समय कार को नवजीत सिंह चला रहा था।

इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार वाहन गलत दिशा में आया और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायतकर्ता के अनुसार टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर HP 31D 1655 था। आरोप लगाया गया है कि वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर हादसा किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें