भलेठ में सैनिक सम्मान समारोह, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Published:

हमीरपुर

एकल अभियान अयोग्य शिक्षा के तत्वावधान में आज ग्राम भलेठ में 'सैनिक सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के परिवारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आगाज़ सांस्कृतिक भजनों के साथ किया गया। भजनों की प्रस्तुति ने न केवल वातावरण को भक्तिमय बनाया, बल्कि उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का जज्बा भी भर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा भलेठ गांव 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र राणा ने कहा कि सैनिकों का त्याग और बलिदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा आज हम सुरक्षित हैं क्योंकि हमारे सैनिक सीमाओं पर डटे हुए हैं। वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान करना हम सबके लिए गर्व का विषय है। एकल अभियान द्वारा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और देशभक्ति को बढ़ावा देना सराहनीय कदम है।

पूर्व विधायक ने क्षेत्र की वीर नारियों और सेवानिवृत्त सैनिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजेंद्र राणा ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें