बिलासपुर की मिट्टी में अब सिर्फ सुनहरी फसलों की खुशबू ही नहीं, बल्कि व्यास प्योर ब्रांड की महक भी फैलेगी। स्थानीय महिलाओं के हाथों से तैयार की गई शुद्ध हल्दी, अचार, पापड़, मुरब्बा, मसाले और सेवइयां अब सीधे देश के हर कोने तक पहुंचेंगी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की पहल से अब यह सभी उत्पाद जल्द ही एमाजोन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़़े आनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित व्यास प्योर नामक यह ब्रांड अब स्थानीय स्तर से निकलकर राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रहा है। यह न सिर्फ बिलासपुर की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगा।
आपको बता दें कि दीपावली पर्व के दौरान बिलासपुर शहर में लगाए गए व्यास प्योर स्टाल पर लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। हल्दी, मसाले और घर की बनी सेवइयों को लोगों ने खुले दिल से सराहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि इन उत्पादों की खुशबू और शुद्धता बिल्कुल घरेलू स्वाद देती है, जो बाज़ार के रेडीमेड प्रोडक्ट्स में नहीं मिलती। महिलाओं द्वारा संचालित इन उत्पादों की बिक्री ने यह साबित कर दिया कि बिलासपुर की पहचान अब केवल झील या पर्वतों से नहीं, बल्कि मेड इन बिलासपुर उत्पादों से भी होगी। वहीं, प्रशासन की ओर से पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि यह उत्पाद गुणवत्ता और प्रस्तुति दोनों में बड़े ब्रांड्स को टक्कर दे सके। बताते चलें कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चेहरों पर अब आत्मविश्वास झलकने लगा है। पहले जो महिलाएं अपने घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, अब वह अपने उत्पादों को आनलाइन देखकर गर्व महसूस करेंगी। समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि पहले हम सिर्फ गांव में बेचते थे, अब हमारे उत्पाद पूरे भारत में जाएंगे, यह हमारे लिए सपना सच होने जैसा है।
"व्यास प्योर के उत्पादों को आनलाइन प्लेटफार्म पर उतारने का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को नेशनल मार्केट तक पहुंचाना है। आनलाइन प्रोडक्ट आने से बिलासपुर की पहचान देसी स्वाद और शुद्धता से जुड़ी होगी। जल्द इस योजना को शुरू किया जा रहा है।" - राहुल कुमार, उपायुक्त बिलासपुर।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...
बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...
पांवटा साहिब में दीपावली के लिए पटाखों की बिक्री हेतु नगर परिषद मैदान में 42 प्लाट आवंटित किए गए हैं। प्रशासन ने बद्रीपुर में भी बिक्री स्थल चिन्हित किए हैं ...