देश की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी हुंडई की न्यू जेनरेशन वेन्यू की हिमाचल प्रदेश में लांचिंग हो गई है। मंगलवार को देवभूमि हुंडई के मंडी गुटकर स्थित शोरूम में न्यू वेन्यू की शानदार लांचिंग की गई। इस अवसर पर देवभूमि ग्रुप कंपनीज के जीएम संदीप शर्मा, ग्रुप एडमिन निखिल कौशल और डीजीएम विपिन ठाकुर सहित कई गणमान्य ग्राहक एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। न्यू जेनरेशन वेन्यू को 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल से ही यह फीचर ग्राहकों के लिए दिया गया है। न्यू जेनरेशन वेन्यू के इंटीरियर को भी बदला गया है। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ डी कट स्टेयरिंग व्हील भी दिया गया है। न्यू वेन्यू की चौडाई और हाईट भी पुरानी वेन्यू से अधिक है। इसमें नए डिजाइन वाले कनेक्टिड टेल लाइट्स, वर्टिकल एलईडी डीआरएल, क्वाड बीम एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं। इस अवसर पर देवभूमि हुंडई के एएसम कुलदीप ने बताया कि न्यू वेन्यू ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही है। इसकी आज कई बुकिंग भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसका बेस मॉडल एक्सशोरूम 789900 रुपये की कीमत से शुरू है। नई वेन्यू 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। उन्हाेंने बताया कि न्यू जेनरेशन वेन्यू की जानकारी, बुकिंग और टैस्ट ड्राइव के लिए ग्राहक देवभूमि हुंडई मंडी गुटकर के शोरूम में और मोबाइल नंबर 9805513658 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि हुंडई के मंडी शोरूम के साथ ही शिमला, बिलासपुर, सरकाघाट, घुमारवीं, करसोग, रोहड़ू, रामपुर और जोगिंद्रनगर में भी न्यू जेनरेशन वेन्यू ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...
बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...
पांवटा साहिब में दीपावली के लिए पटाखों की बिक्री हेतु नगर परिषद मैदान में 42 प्लाट आवंटित किए गए हैं। प्रशासन ने बद्रीपुर में भी बिक्री स्थल चिन्हित किए हैं ...