बन गए नए रिकार्ड, दीपावली पर 6.05 लाख करोड़ का कारोबार

बन गए नए रिकार्ड, दीपावली पर 6.05 लाख  करोड़ का कारोबार
बन गए नए रिकार्ड, दीपावली पर 6.05 लाख करोड़ का कारोबार

Published: | Category: व्यापार

देवभूमि न्यूज टाइम्स, नई दिल्ली केंद्र सरकार द्वारा नेक्सट जेन जीएसटी की सौगात के साथ ही देश भर के बाजारों में आई बहार ने नए रिकार्ड बना दिए हैं। इस बार दिवाली पर 6.05 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। त्यौहारों की शुरूआत में लगाये गए अनुमान के आंकड़े भी टूट गए हैं। इस बार त्यौहारी सीजन में 5.40 लाख करोड़ रुपये का सामान बिका है। जबकि 65 हजार करोड़ रुपये का व्यापार सेवा क्षेत्र में हुआ है। त्यौहारों के सीजन में हर सेक्टर में जोरदार कमाई हुई है। ऑटो सेक्टर में भी इस बार रिकार्ड सेल देखी गई है। जो कि अभी भी जारी है। दिवाली के दिन ही देश भर में एक लाख से अधिक कारों की बिक्री हुई है। इस बिक्री से आठ हजार करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। जबकि त्यौहारों के पूरे सीजन में इस बार देश भर में 6 लाख से अधिक यात्री कारें बिकी हैं। जो कि पिछले वर्ष से काफी अधिक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 42 दिनों के त्यौहारी सीजन में 42.88 लाख वाहन बिकने का अनुमान है। जो कि पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। मोदी सरकार के नेकस्ट जेन जीएसटी से हुआ संभव: राजिंद्र वशिष्ट देवभूमि ग्रुप कंपनीज के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राजिंद्र वशिष्ट ने बताया कि त्यौहारी सीजन की शुरूआत से पहले इस बार दिवाली बिक्री 4.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन यह इससे भी कहीं अधिक हुई है। अब तक जो रिपोर्ट सामनें आई हैं, उनके अनुसार 6.05 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा सामने आ रहा है। इस आंकड़े के अभी और बढऩे की उम्मीद है। उनके अनुसार यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेकस्ट जेन जीएसटी की सौगात से संभव हुआ है। इस बार देश में भर स्वदेशी उत्पाद सबसे अधिक बिके हैं। ऑटो सेक्टर में भी जबरदस्त उछाल आया है। हिमाचल प्रदेश में भी ऑटो सेक्टर ने रिकार्ड बिक्री की है।

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →
पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 42 प्लाट आवंटित, बाजार में बिक्री पर रहेगी पाबंदी

पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 42 प्लाट आवंटित, बाजार में बिक्री पर रहेगी पाबंदी

पांवटा साहिब में दीपावली के लिए पटाखों की बिक्री हेतु नगर परिषद मैदान में 42 प्लाट आवंटित किए गए हैं। प्रशासन ने बद्रीपुर में भी बिक्री स्थल चिन्हित किए हैं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें