बड़ा देव कमरुनाग का गुटकर में भव्य स्वागत; सर्व देवता सेवा समिति ने नवाया शीश

बड़ा देव कमरुनाग का गुटकर में भव्य स्वागत; सर्व देवता सेवा समिति ने नवाया शीश
बड़ा देव कमरुनाग का गुटकर में भव्य स्वागत; सर्व देवता सेवा समिति ने नवाया शीश

Published:

मंडी, 14 फरवरी 2026

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के आगाज के साथ ही मंडी जनपद की देव-तरंगें हिलोरें लेने लगी हैं। इसी कड़ी में आज मंडी के अराध्य बड़ा देव कमरुनाग का गुटकर पहुँचने पर सर्व देवता सेवा समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा की अगुवाई में दर्जनों देवलुओं और स्थानीय लोगों ने देव कमरुनाग की अगवानी की। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूँज के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

स्वागत समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए सर्व देवता सेवा समिति के जिला अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने कहा आज मंडी जनपद के लिए सौभाग्य का दिन है कि हमारे बड़े देव कमरुनाग जी का आगमन हुआ है।

सर्व देवता सेवा समिति ने गुटकर के समीप परंपरा अनुसार उनका भव्य स्वागत किया है। देव संस्कृति ही हिमाचल की असली पहचान है और समिति का मुख्य उद्देश्य इन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना और देवी-देवताओं के सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी न आने देना है।

देव कमरुनाग के मंडी पहुँचने पर सबसे पहले गुटकर में उनका स्वागत करने की पुरानी परंपरा है। शिवरात्रि महोत्सव को लेकर मंडी शहर पूरी तरह से देवमयी हो चुका है। शिव पाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि समिति सभी देवी-देवताओं और उनके साथ आए देवलुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है।

बड़ा देव कमरुनाग अब मंडी शहर की ओर प्रस्थान करेंगे, जहाँ वे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान अपने निर्धारित स्थान पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें