पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर

Published:

मंडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्षों बाद अपने गृहक्षेत्र मंडी में होली का त्यौहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। इस बार की होली के साथ ही जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष भी पूरे किए।

जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच पर होली मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 वर्ष पहले आज ही के दिन वे पहली बार हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे।

इन 28 वर्षों के सफर में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए जो भी किया उसमें प्रदेश की जनता का सहयोग और आशीवार्द रहा है। उन्होंने लगातार 28 वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आज के सराज और पूर्व में रहे चच्योट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार जताया।

जयराम ठाकुर ने राजनीतिक जीवन में मिले अपार प्यार और स्नेह के लिए प्रदेश और खासकर मंडी जिला की जनता का भी धन्यवाद किया।

जयराम ठाकुर ने मंडी की होली के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तो मंडी शहर की गलियों में जाकर होली खेला करते थे। उस दौरान सेरी मंच पर सामूहिक आयोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब समय के साथ यह आयोजन शुरू हुआ है और भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता को होली के पर्व की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाना हम सभी का दायित्व है।

इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर के साथ अचानक सेरी मंडी पहुंचकर लोगों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को मिलकर बधाई भी दी। उनके साथ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी एरियर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को बड़ी राहत, 20 साल में मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली: नरेश चौहान

बीबीएमबी के लंबित बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल के लिए बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अगले 20 वर्षों...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

हमीरपुर के सम्मू गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, सात पीढ़ियों तक त्योहार न मनाने का है श्राप

देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सम्मू गांव में इस त्योहार को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखता। ग्रामीणों के अनुस...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी फैसले का श्रेय लेने की होड़ बंद करे सुक्खू सरकार, 300 यूनिट बिजली की गारंटी पूरी करे: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी बिजली हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर फै...

पूरा पढ़ें (Read More) →
पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

पहाड़ों में आज होगा पारंपरिक आग के खेल ‘हुशू’ का समापन, आधुनिकता के दौर में विलुप्त होने की कगार पर अनूठी लोक परंपरा

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही पारंपरिक लोक परंपरा ‘हुशू’ का आयोजन आज संपन्न होगा। दुर्गा अष्टमी की रात से शुरू होकर दीपावली से एक दिन पह...

पूरा पढ़ें (Read More) →
हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

हिमाचल के हक और संसाधनों पर सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, कानूनी लड़ाई से मिले अधिकार: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्ष...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें