रिश्ते से मना करने पर लड़की के घर को आग लगाने वाला दबोचा, कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

 रिश्ते से मना करने पर लड़की के घर को आग लगाने वाला दबोचा, कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
रिश्ते से मना करने पर लड़की के घर को आग लगाने वाला दबोचा, कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Published:

कुल्लू

उपतहसील नित्थर की कुठेड़ पंचायत के कटाहर गांव में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद लड़की के घर को आग लगाने वाला युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए।

आग से घर में रखा काफी सामान जल गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक की कार को भी कब्जे में लिया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 

पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। करीब 10:30 बजे अचानक घर की बाहरी दीवारों से आग की लपटें उठने लगीं।

इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिला ने आग की लपटें देखीं और चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर राजेश और उनका परिवार नींद से जागा और आनन-फानन में घर से बाहर निकला। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। आग से पुराने मकान में रखी गई कीमती देवदार की लकड़ी जल गई। एक कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी और घर के बिजली के मीटर के तार पूरी तरह जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लूहरी की टीम मौके पर पहुंची। 

उधर, राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था।

जब परिवार ने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया, तो उसने दो दिन पहले दूरभाष के माध्यम से धमकी दी। आरोपी ने साफ शब्दों में कहा था कि यदि उसकी शादी बेटी से नहीं करवाई गई, तो वह पूरे परिवार को घर के अंदर ही आग लगाकर राख कर देगा।

शुक्रवार की रात उसने अपनी इस खौफनाक धमकी को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर युवक की तलाश शुरू की। आरोपी युवक को लूहरी चौक से कार सहित पकड़ा गया। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें