प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी का अवसर, सरकार दे रही रोजगार, कांगड़ा-हमीरपुर-ऊना-मंडी से शुरुआत

Published:

हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सरकार विदेश में नौकरी के लिए भेज रही है। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और मंडी से शुरुआत की गई है। मंडी के 44 युवा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बाइक राइडर के तौर पर कार्य करेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात में इन बाइक राइडरों को लाखों का सैलरी पैकेज मिल रहा है। विदेशों में नौकरी पाने का युवाओं का सपना अब साकार हो रहा है और इसके लिए सरकार मदद कर रही है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार के लिए मंडी में आयोजित साक्षात्कार के दौरान बाइक राइडर के पदों के लिए 44 युवाओं तथा वेयरहाउस हेल्पर के पदों के लिए पांच अभ्यर्थियों का चयन किया है।

बाइक राइडर को मासिक 70 हजार से एक लाख रुपए जबकि वेयरहाउस हेल्पर को 34 हजार रुपए की आय होगी। वेतन के साथ उन्हें टिप, कमीशन तथा आवास एवं यातायात की सुविधा भी दी जाएगी।

ठगी से मुक्ति और सुरक्षा की गारंटी
मुख्यमंत्री की इस पहल का सबसे बड़ा उद्देश्य फर्जी एजेंटों द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। विदेश मंत्रालय के नियमों के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य इलैक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से यह भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं।

यह प्रोजेक्ट पायलट आधार पर कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और मंडी में शुरू किया गया है। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को विदेश में किसी भी समस्या पर वहां स्थित भारतीय दूतावास से मदद की सुविधा भी मिलेगी।

चार जिलों के युवाओं की लॉटरी

रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा एचपीएसईडीसी के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है। श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश के माध्यम से एचपीएसईडीसी यह भर्तियां कर रहा है। इस पहल को पायलट आधार पर प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना तथा मंडी में शुरू किया गया है।

विदेश में अपने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित देश में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें